सड़क हादसे में गोल्डन ऑवर बनेगा जीवनरक्षक, पुलिसकर्मियों को मिला फर्स्ट-एड प्रशिक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 20 September 2026 18 views
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और जनहानि को कम करने के उद्देश्य से रविवार को रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। क्षेत्राधिकारी यातायात प्रदीप कुमार मौर्य की अध्यक्षता में SACTEM Foundation की टीम ने जनपद की सीसीटीवी टीम के प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों को फर्स्ट-एड का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।
प्रशिक्षण Zero Fatality District (ZFD) कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन के तहत कराया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों को दुर्घटना अथवा आकस्मिक स्थिति में घायल व्यक्ति का प्राथमिक आकलन करने, रक्तस्राव रोकने, चोट लगने पर तत्काल सहायता देने तथा आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सावधानियां बरतने की जानकारी दी गई।
प्रशिक्षकों ने गोल्डन ऑवर के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि हादसे के बाद शुरुआती समय में दी गई सही सहायता घायल की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिसकर्मियों को आपात स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी सहायता के लिए दक्ष बनाना रहा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर की ओर ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता दिखाने
-
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और जनहानि को कम करने के उद्
-
उन्नाव। परिवार में बढ़ते विवादों को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने की पुलिस की पहल रंग ला रही है। वरि