गणेश प्रतिमा विसर्जन स्थल पर अधिकारियों ने परखी सुरक्षा व्यवस्था, दिए सतर्कता के निर्देश
-
By
Somendra shukla
Published - 20 September 2026 22 views
उन्नाव। गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए रविवार को प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों ने गंगाघाट थाना क्षेत्र स्थित गगनी खेड़ा झील विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया। अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा एवं क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह ने मौके पर पहुंचकर विसर्जन कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था तथा कानून-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि श्रद्धालुओं के आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो और भीड़ को व्यवस्थित तरीके से नियंत्रित किया जाए। साथ ही किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन ने शांतिपूर्ण विसर्जन के लिए सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देने की बात कही।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। थाना बेहटामुजावर पुलिस ने लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपि
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। सेवा और सामाजिक सहभागिता का संदेश लेकर वाराणसी से वडनगर की ओर ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में तत्परता और मानवीय संवेदनशीलता दिखाने
-
उन्नाव। सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को समय पर प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने और जनहानि को कम करने के उद्
-
उन्नाव। परिवार में बढ़ते विवादों को बातचीत और आपसी समझ से सुलझाने की पुलिस की पहल रंग ला रही है। वरि