कूटरचित दस्तावेजों से जमीन की रजिस्ट्री कराने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
-
By
Somendra shukla
Published - 10 September 2026 36 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फतेहपुर चौरासी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की रजिस्ट्री कराने के आरोप में वांछित चल रहे 46 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार ग्राम सराय निवासी नबी हसन पुत्र स्व. रसूल ने 15 अगस्त 2026 को थाना फतेहपुर चौरासी में तहरीर देकर जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी की शिकायत की थी। आरोप था कि कूटरचित दस्तावेज तैयार कराकर जमीन की रजिस्ट्री कराई गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा संख्या 261/2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव के निर्देशन में वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने गुरुवार को कार्रवाई की। उपनिरीक्षक बाबूराम ने हमराह पुलिस बल के साथ मुकदमे में वांछित परसू पुत्र केशव, निवासी ग्राम सराय मजरा पतौली, थाना फतेहपुर चौरासी को ग्राम सराय मजरा पतौली से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फतेहपुर चौरा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगणेश चतुर्थी रथयात्रा रूट का निरीक्षणउन्नाव। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव/पुरवा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। आगामी आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावदुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर समाचारउन्नाव। कोतवाली सदर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव40 फीट ऊंचा सरकारी फ्लैग पोस्ट सालभर से वीरान, सामने निजी फैक्ट्री का त