गांधीनगर तिराहे से दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा न्यायालय
-
By
Somendra shukla
Published - 10 September 2026 49 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
दुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर समाचार
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में लंबे समय से वांछित चल रहे 26 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से मामले में एक अहम कड़ी जुड़ गई है। आरोपी की पहचान बुद्धीखेड़ा निवासी अंकित कुमार सविता पुत्र स्व. विनोद कुमार सविता के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, वादिनी की तहरीर पर 9 जुलाई 2026 को कोतवाली सदर में आरोपी के खिलाफ मुकदमा संख्या 511/26 दर्ज किया गया था। मामले में धारा 64(1)/351(3) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। मुकदमे की विवेचना उपनिरीक्षक अनिल कुमार साहू द्वारा की जा रही थी।
गुरुवार को पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में कार्रवाई करते हुए उसे टैम्पो स्टैंड, गांधी नगर तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फतेहपुर चौरा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगणेश चतुर्थी रथयात्रा रूट का निरीक्षणउन्नाव। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव/पुरवा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। आगामी आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावदुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर समाचारउन्नाव। कोतवाली सदर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव40 फीट ऊंचा सरकारी फ्लैग पोस्ट सालभर से वीरान, सामने निजी फैक्ट्री का त