गणेश चतुर्थी रथयात्रा को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों ने किया रूट निरीक्षण
-
By
Somendra shukla
Published - 10 September 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
गणेश चतुर्थी रथयात्रा रूट का निरीक्षण
उन्नाव। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हफीजाबाद में प्रस्तावित रथयात्रा को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गुरुवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव एवं उपजिलाधिकारी बांगरमऊ बृजमोहन शुक्ला ने थाना फतेहपुर चौरासी क्षेत्र के हफीजाबाद पहुंचकर रथयात्रा के निर्धारित मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने रथयात्रा के दौरान आने वाले मार्ग, व्यवस्थाओं तथा संभावित समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान रथयात्रा आयोजकों और स्थानीय लोगों से संवाद कर कार्यक्रम से संबंधित जानकारी प्राप्त की गई। अधिकारियों ने आयोजकों से शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से यात्रा निकालने की अपील की।
प्रशासनिक अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर सतर्क रहने को कहा। निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहपुर चौरासी भी मौजूद रहे। प्रशासन का उद्देश्य रथयात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव/फतेहपुर चौरासी। जमीन की धोखाधड़ी के मामले में फतेहपुर चौरा
-
सार्थक संवाददाता उन्नावगणेश चतुर्थी रथयात्रा रूट का निरीक्षणउन्नाव। गणेश चतुर्थी के अवसर पर हफ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव/पुरवा। अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। आगामी आयोजनों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस
-
सार्थक संवाददाता उन्नावदुष्कर्म के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी पर समाचारउन्नाव। कोतवाली सदर प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव40 फीट ऊंचा सरकारी फ्लैग पोस्ट सालभर से वीरान, सामने निजी फैक्ट्री का त