परचून दुकानदार से लूट का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; लूट की रकम बरामद
-
By
Somendra shukla
Published - 07 September 2026 15 views
सार्थक समाचार उन्नाव
बेहटामुजावर थाना पुलिस ने परचून दुकानदार से हुई लूट की घटना का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई रकम भी बरामद करने का दावा किया है। गिरफ्तार आरोपियों में हरदोई निवासी सूरज उर्फ बल्लू और रहीश उर्फ रेहान खान तथा उन्नाव निवासी रामजी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, ग्राम सलेमपुर मजरा रसूलपुर रूरी निवासी जयप्रकाश ने शिकायत दी थी कि 6 सितंबर की रात वह अपने पिता हरिश्चन्द्र के साथ परचून की दुकान बंद कर करीब 20-25 हजार रुपये लेकर मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। सीतारामखेड़ा मोड़ के पास दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार लोगों ने उन्हें रोक लिया और रुपये छीनकर फरार हो गए।
घटना के बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो आरोपियों सूरज उर्फ बल्लू और रहीश उर्फ रेहान को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने घटना में रामजी की भूमिका बताई, जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी सामने आई है। तीनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेख
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के म
-
सार्थक समाचार उन्नाव बेहटामुजावर थाना पुलिस ने परचून दुकानदार से हुई लूट की घटना का खुलास
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जिले में H1N1 संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से पति-पत्