उन्नाव में H1N1 का बढ़ा खतरा, छह मरीज संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग दिखाअलर्ट
-
By
Somendra shukla
Published - 07 September 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जिले में H1N1 संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बढ़ा दी है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमित मरीजों में दो उपचार के बाद पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि एक बुजुर्ग मरीज की हालत में भी लगातार सुधार बताया जा रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक संक्रमित पाए गए अधिकांश मरीज पहले से किसी न किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे थे। पांच मरीजों में सांस संबंधी बीमारी, अस्थमा और डायबिटीज जैसी समस्याएं सामने आई हैं। ऐसे मरीजों को संक्रमण की स्थिति में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।
हसनगंज क्षेत्र के आदमपुर बरेठी गांव निवासी एक युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार हुआ और चिकित्सकों ने उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी।
सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें। लक्षण दिखाई देने पर तत्काल चिकित्सक से संपर्क कर जांच और उचित उपचार कराएं।
स्वास्थ्य विभाग ने भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतने तथा बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेख
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के म
-
सार्थक समाचार उन्नाव बेहटामुजावर थाना पुलिस ने परचून दुकानदार से हुई लूट की घटना का खुलास
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जिले में H1N1 संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से पति-पत्