छह शिक्षक गैरहाजिर, बच्चों ने खोला स्कूल! नेवरना प्राथमिक विद्यालय की व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
-
By
Somendra shukla
Published - 07 September 2026 16 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
100 से अधिक बच्चों की मौजूदगी में नहीं मिला एक भी शिक्षक, निरीक्षण के बाद प्रधानाध्यापक निलंबित
बेसिक शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं और विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़ा करने वाला मामला बिछिया विकासखंड के नेवरना प्राथमिक विद्यालय से सामने आया है। Dios निरीक्षण के दौरान विद्यालय में तैनात छह शिक्षक-शिक्षिकाएं अनुपस्थित पाए गए, जबकि स्कूल में 100 से अधिक बच्चे मौजूद थे। स्थिति ऐसी रही कि विद्यालय खोलने और शुरुआती व्यवस्थाएं संभालने की जिम्मेदारी तक बच्चों को उठानी पड़ी।
निरीक्षण के दौरान जब अधिकारी विद्यालय पहुंचे तो वहां शिक्षकों की गैरमौजूदगी सामने आई। बताया गया कि विद्यालय में अध्ययनरत बच्चे मौजूद थे, लेकिन उनकी देखरेख और शिक्षण कार्य के लिए कोई शिक्षक मौके पर नहीं था।
मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के बाद शुरू हुई विभागीय कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए विभागीय स्तर पर जांच की गई। जांच में लापरवाही सामने आने के बाद प्रधानाध्यापक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई, जबकि अन्य अनुपस्थित मिले शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
अब विभागीय जांच के बाद आगे की कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।
बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई पर उठे सवाल
विद्यालय में शिक्षकों की गैरमौजूदगी ने बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ उनकी सुरक्षा को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अभिभावकों का कहना है कि वे अपने बच्चों को स्कूल इस भरोसे से भेजते हैं कि वहां शिक्षक उनकी पढ़ाई और सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगे।
ऐसे में यदि विद्यालय में शिक्षक ही मौजूद न रहें तो व्यवस्था की जवाबदेही तय होना जरूरी है।
खंड शिक्षा अधिकारियों की निगरानी भी सवालों के घेरे में
इस प्रकरण ने विद्यालय में तैनात शिक्षकों के साथ-साथ क्षेत्रीय स्तर पर विद्यालयों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का सवाल है कि यदि शिक्षक विद्यालय से लगातार अनुपस्थित रहते हैं तो नियमित निरीक्षण और निगरानी के दौरान यह स्थिति पहले क्यों नहीं पकड़ी गई।
अब कार्रवाई की अगली कड़ी पर नजर
प्रधानाध्यापक के निलंबन और अन्य शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगे जाने के बाद अब सवाल यह है कि जांच में अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों की जिम्मेदारी किस स्तर तक तय होती है। साथ ही विद्यालय की निगरानी व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होती है या नहीं।
नेवरना विद्यालय का यह मामला सिर्फ छह शिक्षकों की गैरहाजिरी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सवाल भी खड़ा करता है कि बच्चों की पढ़ाई, सुरक्षा और स्कूल की व्यवस्था की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीद चंद्रशेख
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के म
-
सार्थक समाचार उन्नाव बेहटामुजावर थाना पुलिस ने परचून दुकानदार से हुई लूट की घटना का खुलास
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। जिले में H1N1 संक्रमण के छह मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य वि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की पहल से पति-पत्