अवैध संबंधों के शक में पति ने पत्नी को गंगा में फेंका, परियर चौकी के सामने परिजनों का हंगामा
-
By
Somendra shukla
Published - 05 September 2026 19 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। परियर-बिठूर पुल पर शुक्रवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां अवैध संबंधों के शक में पति ने कथित रूप से अपनी पत्नी को गंगा नदी में फेंक दिया। घटना के बाद महिला के परिजन और पुलिस उसकी तलाश में जुटे हैं, लेकिन काफी खोजबीन के बावजूद महिला का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है।
बताया जा रहा है कि घटना के बाद पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, महिला के पिता ने ग्रामीणों के साथ मिलकर परियर पुलिस चौकी के सामने जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप है कि महिला की तलाश में तेजी लाने के साथ घटना की निष्पक्ष जांच और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
जाम की सूचना पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। गंगा में महिला की तलाश के लिए पुलिस के साथ स्थानीय लोगों की मदद भी ली जा रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसेवा की मिसाल रहे स्वर्गीय अजीत सिंह को 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिखा सम्मान और कृतज्ञता क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आधी रात विधि-वि