सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील सदर में डीएम-एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की फरियाद, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश
-
By
Somendra shukla
Published - 05 September 2026 10 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
शनिवार को तहसील सदर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने संयुक्त रूप से जनसुनवाई करते हुए दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।
जनसुनवाई के दौरान राजस्व, पुलिस, भूमि विवाद, विद्युत, स्वास्थ्य सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखी गईं। डीएम और एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर स्थलीय जांच कराते हुए नियमानुसार एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान सीएमओ डॉ. अजय कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार एवं एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसेवा की मिसाल रहे स्वर्गीय अजीत सिंह को 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिखा सम्मान और कृतज्ञता क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आधी रात विधि-वि