रिजर्व पुलिस लाइन में गूंजा ‘राधे-कृष्ण’ का जयघोष
-
By
Somendra shukla
Published - 05 September 2026 12 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
भव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आधी रात विधि-विधान से हुआ श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
उन्नाव। रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस परिवार, प्रशासनिक अधिकारियों एवं आमंत्रित अतिथियों ने सहभागिता की।
पुलिस लाइन परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा, मनमोहक झांकियों और भव्य मंच से सजाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी घनश्याम मीणा का एसएसपी जय प्रकाश सिंह ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा की गीत प्रस्तुति के साथ साई डांस एकेडमी, द सोल ऑफ डांस एकेडमी, राइजिंग डांस एकेडमी एवं पुलिस परिवार के बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और भक्ति गीतों पर मनोहारी प्रस्तुतियां दीं। तालियों और ‘राधे-कृष्ण’ के जयघोष से पूरा परिसर गूंज उठा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनसेवा की मिसाल रहे स्वर्गीय अजीत सिंह को 22वीं पुण्यतिथि पर श्रद
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव विकास भवन में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में दिखा सम्मान और कृतज्ञता क
-
सार्थक संवाददाता उन्नावभव्य झांकियों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां, आधी रात विधि-वि