रक्षाबंधन पर बाजारों में डीएम-एसएसपी की पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था परखी
-
By
Somendra shukla
Published - 27 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए गुरुवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। थाना कोतवाली सदर क्षेत्र में हुई गश्त के दौरान भारी पुलिस बल भी मौजूद रहा।
डीएम और एसएसपी ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। पर्व के दौरान बाजारों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और प्रमुख स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रखने पर जोर दिया गया।
गश्त के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई। अधिकारियों ने विभिन्न सुरक्षा प्वाइंटों का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मियों को संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने तथा किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार, उपजिलाधिकारी सदर राजेश कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर विनी सिंह समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के ससुर एवं प्रिय भैया प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भ