कच्चा मकान ढहने से बाबा और 8 वर्षीय नाती की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
By
Somendra shukla
Published - 26 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भरभराकर गिरने से बाबा और उनके आठ वर्षीय नाती की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब घर की छत को सही करने का काम चल रहा था। अचानक मकान का हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा और दोनों मलबे के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बचाव का प्रयास किया, लेकिन तब तक हंसराम और उनके आठ वर्षीय नाती की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और सदर विधायक पंकज गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। अधिकारियों ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। हादसे से गांव में मातम पसरा है।
परिजनों के मुताबिक, मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था। छत की मरम्मत के दौरान अचानक दीवार और छत का हिस्सा ढह गया। हादसे की खबर मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और मलबा हटाने में जुट गए। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवा