ओम शांति: सेवानिवृत्त जिला पूर्ति कार्यालय कर्मचारी छोटे लाल मिश्रा का निधन
-
By
Somendra shukla
Published - 27 August 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के ससुर एवं प्रिय भैया प्रवीण मिश्रा के पूज्य पिता तथा परिवार के चाचा छोटे लाल मिश्रा का गुरुवार को हृदयाघात से निधन हो गया। उन्होंने अपने निज निवास पर दोपहर करीब तीन बजे अंतिम सांस ली। छोटे लाल मिश्रा जिला पूर्ति कार्यालय से सेवानिवृत्त थे और परिवार व परिचितों के बीच सरल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए जाने जाते थे।
परिजनों के अनुसार, बुधवार दोपहर उन्हें अचानक बुखार आया था। इसके बाद गुरुवार को उनकी तबीयत बिगड़ गई और हृदयाघात के चलते उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार सुबह उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर। कस्बे के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में भाजपा विधायक ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता मिश्रा के ससुर एवं प्रिय भैया प
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भ