कच्चा मकान गिरने से बाबा और 8 वर्षीय नाती की दर्दनाक मौत, परिजनों से मिले डीएम और सदर विधायक
-
By
Somendra shukla
Published - 26 August 2026 2 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। मसवाशी गांव में बुधवार को उस समय दर्दनाक हादसा हो गया, जब कच्चे मकान की छत सही करते समय अचानक पूरा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे के नीचे दबकर बाबा हंसराम और उनके 8 वर्षीय नाती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम का माहौल है।
हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और सदर विधायक पंकज गुप्ता पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। दोनों ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। जिलाधिकारी और विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। घटना से ग्रामीणों में भी शोक की लहर है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवा