बारावफात जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था पर डीएम-एसएसपी की पैनी नजर
-
By
Somendra shukla
Published - 26 August 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार को जिलाधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह और अपर जिलाधिकारी सुशील कुमार ने संयुक्त रूप से कोतवाली सदर क्षेत्र में निकल रहे बारावफात जुलूस के रूट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जुलूस मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए मौके पर तैनात पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस दौरान आमजन की सुविधा, जुलूस की सुरक्षा और यातायात के सुचारु संचालन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्नाव पुलिस द्वारा पूरे पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है, ताकि बारावफात का जुलूस शांतिपूर्ण माहौल में सकुशल संपन्न हो सके।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा की आमद की खुशी में ब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव मसवाशी गांव में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में कच्चा मकान भ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवा