रक्षाबंधन से पहले खाद्य विभाग का छापा, 307 किलो खोया और 360 लीटर दूध नष्ट
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने सोमवार को जिले में व्यापक जांच अभियान चलाया। सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय प्रियंका सिंह के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों की जांच कर आठ खाद्य नमूने लिए।
सफीपुर के खेड़ा क्षेत्र में ब्रजेश यादव मुन्नू के प्रतिष्ठान पर जांच के दौरान 14 किलो खोया और तीन किलो खोया अपमिश्रक मिला। करीब 5,600 रुपये मूल्य की सामग्री पर कार्रवाई करते हुए बिना लाइसेंस खाद्य कारोबार किए जाने पर प्रतिष्ठान बंद करा दिया गया।
बांगरमऊ के गुलजारपुर सलेमपुर स्थित मेसर्स सागर डेयरी में जांच के दौरान करीब 290 किलो खोया और 360 लीटर दूध मिला। खोया तैयार करने में इस्तेमाल होने वाला सोडियम सल्फाइट भी बरामद हुआ। विभाग ने खोया व दूध नष्ट कराने के साथ नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे।
अभिलेखों के अनुसार अभियान में कुल करीब 307 किलो खोया, 360 लीटर दूध व अन्य सामग्री नष्ट कराई गई, जिसकी अनुमानित कीमत 1.14 लाख रुपये है। डेयरी का लाइसेंस निलंबित करने की प्रक्रिया शुरू कर नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी। टीम में राजेन्द्र प्रसाद, आशीष कुमार, महेश कुमार, पंकज कुमार यादव, रुचि बाजपेयी व वीरेंद्र सिंह शामिल रहे
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर जनपद उन्नाव के प्रसिद्ध गोकुल बाब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना पुरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की पहल के तहत सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों