सावन के आखिरी सोमवार को गोकुल बाबा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब उन्नाव
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर जनपद उन्नाव के प्रसिद्ध गोकुल बाबा मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए भोर से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। सुबह करीब चार बजे से ही बड़ी संख्या में भक्त मंदिर पहुंचने लगे। कई श्रद्धालुओं ने मां गंगा में स्नान कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और इसके बाद गोकुल बाबा मंदिर पहुंचकर बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए।
मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए दर्शन के लिए तीन अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की गई थी। हजारों की संख्या में श्रद्धालु कतारबद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा।
श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
सावन के अंतिम सोमवार को उमड़ी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। मंदिर की निजी सुरक्षा टीम के साथ पुलिस प्रशासन के जवान भी जगह-जगह तैनात रहे।
श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने और आवागमन सुचारु रखने के लिए मंदिर के आसपास पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
शुक्लागंज मार्ग से मंदिर की ओर जाने वाले रास्ते के प्रवेश द्वार पर भी पुलिस बल मौजूद रहा। इसके अलावा मंदिर के चारों ओर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार निगरानी करते रहे। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे परिसर में व्यवस्था संभाली गई। सावन के अंतिम सोमवार पर गोकुल बाबा मंदिर में दिनभर भक्तों की आवाजाही बनी रही और वातावरण पूरी तरह शिवमय नजर आया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर जनपद उन्नाव के प्रसिद्ध गोकुल बाब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना पुरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की पहल के तहत सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों