हत्या के वांछित अभियुक्त को आला कत्ल हसिया के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार उन्नाव।
-
By
Admin
Published - 24 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना पुरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त हसिया बरामद किया है। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को चकजमालपुर निवासी माधुरी ने तहरीर देकर बताया था कि उसके पति दिलीप कुमार की उसके बड़े भाई केशन ने विवाद के दौरान हसिया से सीने पर हमला कर हत्या कर दी। तहरीर के आधार पर थाना पुरवा में मुकदमा संख्या 278/26, धारा 103(1) बीएनएस के तहत केशन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक भवन सिंह मौर्य के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी केशन पुत्र स्व. सुन्दरलाल निवासी चकजमालपुर, उम्र करीब 28 वर्ष, को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त हसिया भी बरामद किया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर जनपद उन्नाव के प्रसिद्ध गोकुल बाब
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव रक्षाबंधन के पावन पर्व पर बेन-हर पब्लिक स्कूल की शिक्षिकाओं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना पुरवा पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त को ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। माता-पिता तुल्य बुजुर्गों को तीर्थयात्रा कराने की पहल के तहत सदर विधा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिलावटी खाद्य पदार्थों