साइबर टीम ने 63,700 रुपये की ठगी की रकम कराई वापस
-
By
Admin
Published - 19 August 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन पीड़ितों से फ्रॉड की गई कुल 63,700 रुपये की धनराशि उनके खातों में वापस कराई।
पुलिस के अनुसार, कब्बाखेड़ा निवासी मुनेन्द्र पाल से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर डराने-धमकाने के बाद फोन-पे के माध्यम से 34,900 रुपये की ठगी की गई थी। वहीं कासिम नगर निवासी सुजा काजमी से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कराने के नाम पर 26,800 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। इसके अलावा जगन्नाथगंज निवासी अनूप के खाते से 2,000 रुपये की धनराशि फ्रॉड के जरिए निकल गई थी।
तीनों मामलों में ऑनलाइन शिकायत मिलने के बाद थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने संबंधित माध्यमों से संपर्क कर आवश्यक कार्रवाई की और 19 अगस्त को पूरी धनराशि पीड़ितों के खातों में रिफंड करा दी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल सेंटर में 32 वर्षीय महि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को नवाबगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव की कोतवाली सदर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन पीड