साइबर ठगी के तीन पीड़ितों को वापस मिले 63,700 रुपये
-
By
Somendra shukla
Published - 19 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव की कोतवाली सदर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार तीन पीड़ितों की कुल 63,700 रुपये की धनराशि वापस करा दी। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध विरोधी अभियान के तहत 19 अगस्त 2026 को की गई।
पहले मामले में कब्बाखेड़ा निवासी मुनेन्द्रपाल से फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर फोन पर डराने-धमकाने के बाद 34,900 रुपये ठग लिए गए थे। दूसरे मामले में कासिम नगर निवासी मो. सुजा काजमी से डिजिटल मार्केटिंग कोर्स कराने के नाम पर 26,800 रुपये की ठगी हुई थी। वहीं, जगन्नाथगंज निवासी अनूप के खाते से 2,000 रुपये की धोखाधड़ी हुई थी।
तीनों पीड़ितों ने ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरी धनराशि उनके खातों में वापस करा दी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल सेंटर में 32 वर्षीय महि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को नवाबगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव की कोतवाली सदर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन पीड