डिलीवरी के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का लगाया आरोप
-
By
Somendra shukla
Published - 19 August 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल सेंटर में 32 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। कुशली खेड़ा निवासी रूबी पत्नी सतीश गौतम को 18 अगस्त की शाम डिलीवरी के लिए भर्ती कराया गया था। परिजनों के अनुसार ऑपरेशन के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। आरोप है कि गंभीर स्थिति के बावजूद समय पर उचित उपचार नहीं मिला और बाद में लखनऊ ले जाने की सलाह दी गई। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में महिला की मौत हो गई।
महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल संचालक और कर्मचारियों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव अस्पताल के गेट पर रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र स्थित एक मेडिकल सेंटर में 32 वर्षीय महि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को नवाबगं
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव की कोतवाली सदर साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाध
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना कोतवाली सदर की साइबर टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन पीड