तहसील सरोजनी नगर में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
-
By
Admin
Published - 15 August 2026 13 views
सार्थक संवाददाता लखनऊ
देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार को तहसील सरोजनी नगर में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह में तहसीलदार सरोजनी नगर सुखवीर सिंह ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके बाद उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपने सम्मान और कर्तव्य का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वक्ताओं ने स्वतंत्रता आंदोलन के संघर्ष, बलिदान और देश को आजादी दिलाने वाले वीर सेनानियों के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें अनेक वीरों के त्याग और संघर्ष के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए इसकी गरिमा और राष्ट्र की एकता-अखंडता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।
इस अवसर पर नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार प्रजापति, अनूप कुमार श्रीवास्तव, ऐश्वर्यानन्द, सत्यम तिवारी, उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ उपशाखा सरोजनी नगर के तहसील अध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा, तहसील मंत्री नीतू यादव, अमीन संघ अध्यक्ष शम्भू तिवारी, पूर्व अध्यक्ष संजय कुमार शुक्ला, शिवांगी गुप्ता सहित अधिवक्तागण तथा राजस्व परिवार के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
समारोह में देशभक्ति के माहौल के बीच सभी ने राष्ट्रहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईगल पेंट फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार को तहसील सरोजनी नगर में स्वत
-
लखनऊ सरोजनीनगर के गौरी बाजार में आदर्श व्यापार मंडल इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभ