सार्थक विचार टाइम्स व क्रांति उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस
-
By
Admin
Published - 15 August 2026 25 views
लखनऊ।
सरोजनीनगर क्षेत्र के गौरी बाजार स्थित सार्थक विचार टाइम्स समाचार पत्र के प्रधान कार्यालय एवं उत्तर प्रदेश क्रांति उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यालय में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष एवं सार्थक विचार टाइम्स के कार्यालय प्रभारी विजय सिंह यादव ने की। इस अवसर पर ध्वजारोहण कर उपस्थित लोगों को मिठाइयां वितरित की गईं।
कार्यक्रम में व्यापार मंडल के प्रदेश समीक्षक हरि शंकर यादव, महामंत्री शैलेंद्र कुमार लोधी, अध्यक्ष विशाल सिंह, संगठन मंत्री पवन पांडे, कार्यालय सचिव सतीश कुमार, विधानसभा सचिव कौशलेंद्र यादव, कानपुर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार सक्सेना तथा विधानसभा प्रचार मंत्री आकाश कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी क्रम मे गहरू इकाई में संरक्षक गोपी गौतम, अध्यक्ष शिवा सिंह एवं सक्रिय सदस्य जगतपाल रावत; दरोगा खेड़ा इकाई में अध्यक्ष सचिन कुमार यादव, महामंत्री कृपा शंकर शुक्ला, कोषाध्यक्ष आशीष खरे, उपाध्यक्ष मनोज यादव एवं संरक्षक बी.बी. सिंह; चंद्रावल इकाई में अध्यक्ष राहुल कुमार, महामंत्री मयूर यादव एवं कोषाध्यक्ष इमरान खान; गौरी बाजार इकाई में अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव एवं महामंत्री आशीष कुमार तथा बेतवा इकाई में अध्यक्ष पवन कुमार यादव एवं महामंत्री कुलदीप सिंह ने कार्यक्रमों का नेतृत्व किया।
बिजनौर, बंथरा समेत संगठन की अन्य बाजार इकाइयों में भी पदाधिकारियों ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया और देशभक्ति के नारे लगाए।
बच्चों ने बढ़ाई समारोह की रौनक
कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों वंश सिंह यादव, दिव्या सिंह यादव, अवनी और दिव्यांशु सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। मंत्री सोनू गुप्ता, वरिष्ठ मंत्री संजय साहू तथा विधानसभा मंत्री अच्छा यादव ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। बच्चों की मौजूदगी से समारोह में विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला।
कार्यक्रम में सार्थक विचार टाइम्स की प्रधान संपादक उपासना देवी,स्थानीय संपादक बुधेन्द्र नाथ शुक्ल एवं कार्यालय प्रभारी विजय सिंह यादव उपस्थित रहे। समापन समारोह पर उन्होंने क्षेत्रवासियों, व्यापारियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईगल पेंट फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार को तहसील सरोजनी नगर में स्वत
-
लखनऊ सरोजनीनगर के गौरी बाजार में आदर्श व्यापार मंडल इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभ