किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभाग प्रभारी एसके पांडेय को मिला ‘बेस्ट एम्प्लॉयी’ सम्मान
-
By
Admin
Published - 15 August 2026 17 views
लखनऊ
राजधानी लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के एनाटॉमी विभाग में कार्यरत विभाग प्रभारी एस के पांडेय को उनके उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और जिम्मेदारियों के कुशल निर्वहन के लिए ‘बेस्ट एम्प्लॉयी’ सम्मान से नवाजा गया। 15 अगस्त को विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने उन्हें आदर्श कर्मचारी (बेस्ट एम्प्लॉयी) का प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान प्राप्त होने पर एस के पांडेय ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए गौरव का विषय है। उन्होंने अपने सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान की सफलता सामूहिक प्रयास और टीम भावना से संभव होती है।
एनाटॉमी विभाग में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सक्रियता और कार्यों को समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए एस के पांडेय की सराहना की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से दिए जाने वाले इस सम्मान को कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी कदम माना जा रहा है।
सम्मान मिलने के बाद विभाग के सहयोगियों एवं शुभचिंतकों ने एस के पांडेय को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आगे भी वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईगल पेंट फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार को तहसील सरोजनी नगर में स्वत
-
लखनऊ सरोजनीनगर के गौरी बाजार में आदर्श व्यापार मंडल इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभ