रघुनाथ एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह
-
By
Admin
Published - 15 August 2026 16 views
लखनऊ।
दरोगा खेड़ा स्थित श्री रघुनाथ एकेडमी में शनिवार, 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा तिरंगा यात्रा निकालकर की गई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्रों ने ‘वंदे मातरम्’ के उद्घोष के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. जे.एस. चौहान ने प्रातः ठीक 8 बजे ध्वजारोहण किया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।
अपने संबोधन में प्रबंधक डॉ. जे.एस. चौहान ने सभी शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रभक्ति के भाव के साथ ‘वंदे मातरम्’ का गान किया। इसके पश्चात स्वतंत्रता दिवस समारोह का समापन हुआ।
सम्बंधित खबरें
-
लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ईगल पेंट फैक्ट्री में शनिवार रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया।
-
सार्थक संवाददाता लखनऊ देश की आजादी के 80वें वर्ष के अवसर पर शनिवार को तहसील सरोजनी नगर में स्वत
-
लखनऊ सरोजनीनगर के गौरी बाजार में आदर्श व्यापार मंडल इकाई द्वारा 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम और देशभ