उन्नाव रेलवे स्टेशन के निर्माण में देरी पर सांसद साक्षी महाराज नाराज
-
By
Admin
Published - 14 August 2026 32 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नाव रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्माण कार्य का सांसद साक्षी महाराज ने निरीक्षण किया। इस दौरान काम की धीमी प्रगति को लेकर सांसद ने कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान सांसद ने प्रोजेक्ट का नक्शा देखा और यात्रियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक संशोधन करने को कहा। उन्होंने स्टेशन पर बेहतर यात्री सुविधाएं सुनिश्चित करने और निर्धारित समयसीमा में काम पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अपने बयानों में कहा की उन्नाव रेलवे स्टेशन को एयरपोर्ट की तर्ज पर बनाया जाएगा बनने के बाद इसकी खूबसूरती को आप देखकर उसको पहचानना मुश्किल हो जाएगा की क्या यह वही उन्नाव का रेलवे स्टेशन है
वहीं निरीक्षण के दौरान कुछ मजदूर बिना सुरक्षा जूते और सेफ्टी बेल्ट के काम करते नजर आए। इसे लेकर निर्माण स्थल पर सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल खड़े हुए। सांसद ने जिम्मेदारों को मजदूरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए और यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलनी चाहिए। अब निगाहें इस बात पर हैं कि निर्माण एजेंसी सांसद के निर्देशों के बाद काम की रफ्तार और श्रमिकों की सुरक्षा व्यवस्था में कितना सुधार करती है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत उन्नाव रेलवे स्टेशन के चल रहे निर्म
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। थाना सोहरामऊ पुलिस ने लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। विभाजन विभीषिका दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पुलिस लाइन उन
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव हर घर तिरंगा अभियान के तहत गांधी चौराहे से शास्त्री पार्क तक निकली भव्य
-
सार्थक संवाददाता उन्नावहर घर तिरंगा अभियान के तहत उन्नाव पुलिस की बाइक तिरंगा रैलीहर घर तिरंगा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना सोहरामऊ पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित दो अभियु