बाढ़ और कांवड़ यात्रा को लेकर डीएम-एसपी ने परियर गंगा घाट का किया निरीक्षण, शरणालयों की व्यवस्थाएं परखी
-
By
Admin
Published - 07 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव, 7 अगस्त। जिले में संभावित बाढ़ और कांवड़ यात्रा को देखते हुए जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ परियर गंगा घाट का निरीक्षण कर राहत, बचाव एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने उपजिलाधिकारी सदर से बाढ़ राहत तैयारियों की जानकारी लेकर सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि कांवड़ यात्रियों को स्नान, पूजन व आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा अधिकारी लगातार निगरानी रखें। इसके बाद उन्होंने जानकी कुंड स्थित बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों के लिए बनाए गए शरणालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश, शौचालय तथा पशुओं के लिए भूसा-चारे की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, क्षेत्राधिकारी दीपक यादव, एसडीएम सदर राजेश विश्वकर्मा सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने उत्तर प्रदेश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र के ग्राम डकारी में शुक्रवार तड़के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के बाद चल रहे मरम्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद में सोमवार को विभिन्न वार्डों के सभासद नग