गंगाघाट में वैशाली किन्नर के घर बंधक बनाकर लाखों की लूट, पुलिस जांच में जुटी
-
By
Admin
Published - 07 August 2026 77 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र के ग्राम डकारी में शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे वैशाली किन्नर के घर पर बदमाशों ने धावा बोलकर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय घर में वैशाली किन्नर और उसका ड्राइवर मौजूद थे। बदमाशों ने दोनों को बंधक बनाकर मारपीट की और घर में रखी नकदी व कीमती सामान लूट लिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब 12 लाख रुपये की नकदी एवं अन्य सामान लूटे जाने की बात सामने आई है। सूचना मिलते ही गंगाघाट पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है तथा अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच कर रही है। समाचार लिखे जाने तक किसी आरोपी की पहचान या गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने उत्तर प्रदेश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र के ग्राम डकारी में शुक्रवार तड़के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के बाद चल रहे मरम्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद में सोमवार को विभिन्न वार्डों के सभासद नग