बैंक में गबन करने वाला वांछित कर्मचारी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 07 August 2026 21 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक शाखा फतेहपुर चौरासी में गबन के मामले में वांछित बैंक कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना फतेहपुर चौरासी में दर्ज मुकदमा संख्या 193/2026, धारा 316(5) बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त अमित सिंह (35), पुत्र लालता प्रसाद, निवासी आवास विकास-1, थाना कल्याणपुर, कानपुर नगर को शुक्रवार को काली मिट्टी चौराहे के आगे यात्री शेड के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की फतेहपुर चौरासी शाखा में कर्मचारी था और उस पर बैंक की धनराशि के गबन का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर दिया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थान
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव की थाना फतेहपुर चौरासी पुलिस ने उत्तर प्रदेश
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के थाना गंगाघाट क्षेत्र के ग्राम डकारी में शुक्रवार तड़के
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सड़क धंसने के बाद चल रहे मरम्
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका परिषद में सोमवार को विभिन्न वार्डों के सभासद नग