डीएम-एसपी ने परियर गंगा घाट व जानकी कुंड का किया निरीक्षण/ बाढ़ और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 07 August 2026 8 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
उन्नाव के जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ परियर गंगा घाट एवं जानकी कुंड का निरीक्षण कर संभावित बाढ़ और कांवड़ यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों के सभी इंतजाम समय से पूरे करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में सतत निगरानी रखने, राहत सामग्री उपलब्ध रखने और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर घाटों पर स्नान, पेयजल, सुरक्षा, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधाओं का भी जायजा लिया।
जानकी कुंड स्थित बाढ़ शरणालय का निरीक्षण कर उन्होंने पेयजल, प्रकाश, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, क्षेत्राधिकारी सफीपुर दीपक यादव, उपजिलाधिकारी सदर राजेश विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावउन्नाव के बिछिया ब्लॉक क्षेत्र स्थित शिवपुर ग्रांट गांव के पास कानपुर-लखनऊ ए
-
सार्थक संवाददाता, उन्नावलगातार बारिश और विभिन्न बांधों से छोड़े जा रहे पानी के कारण उन्नाव में गंगा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वा