साइबर फ्रॉड के 30 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस, सोहरामऊ पुलिस की त्वरित कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिलाते हुए उसके खाते में 30 हजार रुपये वापस कराए। पुलिस के अनुसार ग्राम व थाना सोहरामऊ निवासी सुभाष पुत्र मुन्नू लाल के खाते से 3 जून 2026 को साइबर ठगों ने 95 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर ली थी। घटना के बाद पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर थाना सोहरामऊ की साइबर क्राइम हेल्प डेस्क ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया। लगातार प्रयासों के बाद 6 अगस्त 2026 को पीड़ित के बैंक खाते में 30 हजार रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए गए। पुलिस ने लोगों से किसी भी साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मा