चोरी के मोबाइल के साथ युवक गिरफ्तार, औरास पुलिस की कार्रवाई
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 17 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। 5 अगस्त को चरन लाल की तहरीर पर थाना औरास में मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान उपनिरीक्षक उपेन्द्र कुमार पटेल व पुलिस टीम ने माखनखेड़ा चौराहा, मवई कला रोड से अभियुक्त अविनाश सिंह चौहान (20), निवासी बादल खेड़ा, जनता बिहार, थाना पारा, लखनऊ को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से चोरी का एक लावा (LAVA) मोबाइल बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मा