रजबहा में पलटी ट्रैक्टर-ट्रॉली, चालक बाल-बाल बचा
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 15 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव।
आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मार्ग पर नादिर खेड़ा गांव के पास यूकेलिप्टस की पौध लादने गई ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर रजबहा में पलट गई। हादसे में चालक मामूली रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव निवासी नरेंद्र (40) ट्रैक्टर मालिक अजय (38) के साथ पौध लादने आया था। दोपहर करीब दो बजे ट्रैक्टर-ट्रॉली को मोड़ते समय वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह रजबहा में जा गिरा। हादसे के दौरान चालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई और उसे केवल हल्की चोटें आईं।
घायल चालक का निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार कराया गया, जिसके बाद उसे घर भेज दिया गया। वहीं, ट्रैक्टर मालिक अजय ने स्थानीय लोगों की मदद से रजबहा से ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकलवाया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मा