लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, युवक की मौत, तीन गंभीर घायल
-
By
Admin
Published - 06 August 2026 19 views
सार्थक संवाददाता, उन्नाव
लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिलखना गांव के सामने बुधवार देर रात करीब तीन बजे तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में बांगरमऊ निवासी आदर्श शुक्ला (26) की मौत हो गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही यूपीडा और हसनगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। कार में फंसे घायलों को बाहर निकालकर एम्बुलेंस से लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने आदर्श शुक्ला को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल अंकित, हिमांशु और चंदन का उपचार जारी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार चारों युवक लखनऊ से बांगरमऊ लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। हसनगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शरद कुमार ने बताया कि कार के ट्रक में पीछे से टकराने के कारण हादसा हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सोहरामऊ पुलिस ने साइबर फ्रॉड के शिकार एक पीड़ित को बड़ी राहत दिला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव थाना औरास पुलिस ने चोरी के मोबाइल के साथ एक अभियुक्त को गिर
-
सोमेंद्र नाथ शुक्ला सार्थक संवाददाता उन्नाव नगर पालिका परिषद उन्नाव द्वा
-
सार्थक संवाददाता, उन्नाव। आसीवन थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर पीपल पौशाला-बंगलाखेड़ा संपर्क मा