उन्नाव पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा एक्शन: 75 लाख का गांजा जब्त, 1.51 कुंतल अवैध गांजे के साथ छह तस्कर गिरफ्तार; ओडिशा से यूपी तक फैले अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, ट्रक-कार, मोबाइल और नकदी भी बरामद, पूरे सिंडिकेट की तलाश में जुटी पुलिस।
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 7 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में थाना बारासगवर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 कुंतल 51 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग 75 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के कब्जे से एक ट्रक, एक डिजायर कार, छह मोबाइल फोन और 5,550 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर उन्नाव और आसपास के जनपदों में उसकी सप्लाई करते थे। पुलिस अब इस अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
गिरफ्तार सभी आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही इससे जुड़े अन्य तस्करों पर भी कार्रवाई की जाएगी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह ने कहा कि जनपद में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। किसी भी कीमत पर नशे के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई को उन्नाव पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी सफल कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है, जिससे अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न करान