उन्नाव पुलिस की कार्रवाई दुष्कर्म के आरोपी को अजगैन पुलिस ने किया गिरफ्तार सार्थक संवाददाता उन्नाव
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 6 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अजगैन पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार 14 जुलाई 2026 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना अजगैन में मुकदमा संख्या 306/2026, धारा 69 बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने पुलिस टीम के साथ रेलवे क्रॉसिंग कुशुम्भी के पास से आरोपी संतोष (40) पुत्र बाबू लाल, निवासी मोहल्ला सूरज पल्ली, थाना सरोजनी नगर, जनपद लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न करान