श्रावण मास: नानामऊ घाट पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था का अधिकारियों ने लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 31 July 2026 5 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी शैलेन्द्र लाल एवं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ हर्ष मोदी ने थाना बांगरमऊ क्षेत्र के नानामऊ घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट परिसर, कांवड़ मार्ग तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने, श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने तथा यातायात को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव पुलिस लाइन सभागार में शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में वरिष्ठ
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। श्रावण मास और कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न करान