अजगैन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण में देरी पर सपा का धरना, जनता की समस्याओं को लेकर जताया विरोध
-
By
Admin
Published - 22 July 2026 4 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
जनपद उन्नाव के थाना अजगैन क्षेत्र स्थित अजगैन-मोहन मार्ग पर निर्माणाधीन रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज (आरओबी) का कार्य पिछले लगभग तीन वर्षों से अधूरा पड़ा है। पुल के दोनों ओर एप्रोच का निर्माण हो चुका है, लेकिन रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर का मुख्य हिस्सा अब तक तैयार नहीं हो सका है। इससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
बरसात के दिनों में पुल के नीचे से गुजरने वाला वैकल्पिक मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण राहगीरों, स्कूली बच्चों, मरीजों और बुजुर्गों को रोजाना जोखिम उठाकर आवागमन करना पड़ता है। कई बार लोग पानी से भरे गड्ढों में गिरकर घायल भी हो चुके हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से समस्या बनी हुई है, लेकिन जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
इन्हीं समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने निर्माणाधीन पुल स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में मोहन विधान सभा पूर्व सपा प्रत्याशी डॉक्टर आंचल वर्मा भी शामिल रहीं। उन्होंने अधूरे पड़े पुल के निर्माण को शीघ्र पूरा कराने की मांग करते हुए कहा कि जनता को वर्षों से बदहाल सड़क और जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द निर्माण कार्य पूरा नहीं कराया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा जनता का कहना है कि वहां के भाजपा विधायक बृजेश रावत से कई बार किस्से संबंधित जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने उसे पर गौर नहीं किया और बीजेपी सरकार फोन हर बच्चों की जिंदगी से कर रही है खिलवाड़ पेपर लीक होने से बच्चों का भविष्य हो रहा बर्बाद इस विषय पर भी नाराजगी जताई गई और प्रदर्शन किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के आवास विकास कॉलोनी ए-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा