हाईवे पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर 14 वर्षीय किशोरी की मौत
-
By
Admin
Published - 21 July 2026 36 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मृतका की पहचान कानपुर नगर के जूही थाना क्षेत्र के परमपुरवा निवासी जुबिया (14) पुत्री मोहम्मद आबिद के रूप में हुई है। वह शनिवार शाम अपने परिजनों के साथ जा रही थी। रात करीब आठ बजे जाजमऊ चौकी क्षेत्र स्थित ईरानी ढाबे के पास पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक का पहिया ऊपर से गुजरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक को रोककर चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची जाजमऊ चौकी व गंगाघाट पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही का परिणाम प्रतीत हो रहा है। मामले की जांच की जा रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के आवास विकास कॉलोनी ए-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा चिलबल