तालाब में डूबने से स्नातक छात्र की मौत, परिवार में मचा कोहराम
-
By
Admin
Published - 21 July 2026 14 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने से 18 वर्षीय स्नातक छात्र की मौत हो गई। शाहपुर निवासी ज्ञानेन्द्र कुमार दोस्तों के साथ गांव के बाहर मवेशी चराने गया था। भीषण गर्मी और उमस से राहत पाने के लिए वह गोहरी तालाब में नहाने उतरा, लेकिन गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। साथियों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के आवास विकास कॉलोनी ए-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा चिलबल