बारिश में पेड़ गिरने से युवक की मौत, तीन घायल
-
By
Admin
Published - 21 July 2026 69 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
औरास कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा चिलबल का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में दो बाइक आ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के कारण चकलवंशी-संडीला मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।
गोबरा गांव निवासी सुजीत (20) और विशाल (14) बाल कटवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। थाना औरास से करीब 500 मीटर आगे उनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दूसरी बाइक भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिस पर अंकित (24), अरुण और रिंकी सवार थे। अंकित और अरुण को मामूली चोटें आईं, जबकि रिंकी के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने पेड़ हटाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। विशाल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर गांव में मंगलवार दोपहर तालाब में डूबने
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के आवास विकास कॉलोनी ए-ब्लॉक में एक महिला की संदिग्ध परिस्थि
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र में कानपुर-लखनऊ राष्ट्रीय राजमा
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव औरास कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा चिलबल