गंगाघाट पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार आरोपी दबोचे, तीन तलवार भी की बरामद
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 23 views
सोमेन्द्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त तीन तलवारें बरामद की हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार, 19 जुलाई को रजवाखेड़ा निवासी संतोषा देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते हरिप्रसाद, ऋतिक, सौरभ, सचिन और शिवकुमार ने सरकारी स्कूल के पास उनके पति संतोष तथा पुत्र विकास और पंकज पर तलवार व लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस संबंध में गंगाघाट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
सोमवार को पुलिस ने हरिप्रसाद, ऋतिक, सौरभ और सचिन को रजवाखेड़ा से कटरी जाने वाले मार्ग पर गिरफ्तार कर लिया तथा उनके कब्जे से तीन तलवारें बरामद कीं। पुलिस ने साक्ष्य संकलन के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी भी की। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के माम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के असोहा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में रविवार को दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लगातार हुई बारिश ने उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 सिंगरोसी स्थित गौशाला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमालनगर में स्ट्रीट लाइट स्थापना को लेक