गौशाला बनी ठेकेदारों के सामान रखने का अड्डा
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 24 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 सिंगरोसी स्थित गौशाला को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। आरोप है कि गौशाला परिसर, जहां निराश्रित गोवंश के लिए भूसा, चारा और अन्य आवश्यक संसाधनों का सुरक्षित भंडारण होना चाहिए, वहां ठेकेदारों द्वारा निर्माण सामग्री और अन्य सामान रखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि सरकारी संपत्ति का उपयोग उसके मूल उद्देश्य के विपरीत किया जा रहा है, जिससे गौशाला की व्यवस्था प्रभावित हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान सभासद की मनमानी के चलते इस ओर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन और नगर पालिका के उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी परिसर से ठेकेदारों का सामान तत्काल हटवाने तथा गौशाला का उपयोग केवल गोवंश के हित में सुनिश्चित करने की मांग की है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के माम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के असोहा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में रविवार को दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लगातार हुई बारिश ने उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 सिंगरोसी स्थित गौशाला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमालनगर में स्ट्रीट लाइट स्थापना को लेक