बारिश से सीएचसी बांगरमऊ जलमग्न, घुटनों तक पानी भरने से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 18 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
लगातार हुई बारिश ने उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। अस्पताल परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से मरीजों, तीमारदारों, डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। अस्पताल के वार्ड, गलियारे और अन्य हिस्सों में जलभराव होने से बेड, स्ट्रेचर, जनरेटर सहित आवश्यक उपकरण पानी में घिर गए। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण हालात और गंभीर हो गए। मरीजों को उपचार के लिए पानी से होकर गुजरना पड़ा, जबकि स्वास्थ्यकर्मियों को भी कार्य करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। उधर, सीएचसी के आसपास और बांगरमऊ नगर की कई सड़कें भी जलमग्न हो गईं, जिससे आवागमन प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि खराब ड्रेनेज व्यवस्था और नालों की समय पर सफाई न होने के कारण हर बारिश में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के माम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के असोहा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में रविवार को दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लगातार हुई बारिश ने उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 सिंगरोसी स्थित गौशाला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमालनगर में स्ट्रीट लाइट स्थापना को लेक