जर्जर पड़ा साधन सहकारी संघ का भंडार गृह, नए भवन निर्माण की उठी मांग
-
By
Admin
Published - 20 July 2026 1 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
सुमेरपुर विकास खंड मुख्यालय स्थित साधन सहकारी संघ का भंडार गृह वर्षों से रखरखाव के अभाव में जर्जर अवस्था में पहुंच गया है। लंबे समय से उपयोग न होने के कारण भवन के चारों ओर घने झाड़-झंखाड़ उग आए हैं, जिससे परिसर वीरान हो गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भवन की हालत इतनी खराब है कि दिन के समय भी उसके आसपास जाने से लोग कतराते हैं।
क्षेत्रीय किसानों को कृषि सामग्री, उर्वरक एवं बीजों के सुरक्षित भंडारण के लिए नए भंडार गृह की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है। पूर्व सहकारी संघ अध्यक्ष स्वर्गीय वीरभान सिंह ने भी इस समस्या को प्रमुखता से उठाते हुए तत्कालीन सहकारिता मंत्री को एमएलसी रामचंद्र प्रधान के माध्यम से नया भंडार गृह बनवाने का प्रस्ताव भेजा था, लेकिन उनके निधन के बाद मामला आगे नहीं बढ़ सका।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि भंडारण व्यवस्था के अभाव में सरकारी कृषि सामग्री के सुरक्षित रखरखाव में कठिनाई हो रही है। प्रदीप पांडेय, अभिषेक वर्मा, संजय अवस्थी, राकेश कुशवाहा समेत अन्य ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से जर्जर भवन की जगह आधुनिक भंडार गृह का शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की है, ताकि किसानों को समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
सोमेन्द्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। गंगाघाट थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के माम
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव के असोहा थाना पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभिय
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के अहिरन पुरवा गांव में रविवार को दर्दनाक
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव लगातार हुई बारिश ने उन्नाव के बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचस
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 सिंगरोसी स्थित गौशाला
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव सफीपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत जमालनगर में स्ट्रीट लाइट स्थापना को लेक