हत्या के प्रयास का वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त ईंट बरामद
-
By
Admin
Published - 17 July 2026 28 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंटेड ईंट भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई को आवास विकास कॉलोनी निवासी निशा ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि पुरानी रंजिश के चलते कुछ लोगों ने उनके पति नीरज गौतम का अपहरण कर जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जातिसूचक गालियां दीं और गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में कोतवाली सदर में हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं तथा एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान प्रकाश में आए आरोपी राजेन्द्र पाल (30) निवासी ग्राम खरगौरा, थाना आसीवन को शुक्रवार को हुसैन नगर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त सीमेंटेड ईंट बरामद कर न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्रकांत मिश्र सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना असोहा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उन्नाव
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अजगैन थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते ह