अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 16 पव्वे बरामद
-
By
Admin
Published - 16 July 2026 4 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। अजगैन थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक श्याम जी चौरसिया, आबकारी निरीक्षक ज्योति अग्रवाल व टीम ने अनामिका ढाबा के पास छापेमारी कर कानपुर नगर के चमनगंज निवासी राज मिश्रा (36) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 16 पव्वे अवैध 'दीवाना' शराब बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर थाना अजगैन में आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अजगैन थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते ह
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव जनपद में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर रोक लगान