अज्ञात महिला हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार; आईजी ने घोषित किया ₹50 हजार का इनाम
-
By
Admin
Published - 17 July 2026 79 views
सोमेंद्र नाथ
सार्थक संवाददाता उन्नाव
उन्नाव। बिहार थाना क्षेत्र में छह जुलाई को केदारखेड़ा नहर पुलिया के पास मिले अज्ञात महिला के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त सेलेरियो कार भी बरामद की है। पोस्टमार्टम में सिर पर गंभीर चोट से मौत की पुष्टि होने पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर स्वाट, सर्विलांस और थाना बिहार पुलिस संयुक्त जांच में जुटी थी।
पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी राधाकांत दूबे उर्फ कक्कू ने मृतका के साथ संबंध होने और उसके द्वारा साथ रहने का दबाव बनाने से परेशान होकर पांच जुलाई को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोश किया और ईंट से हमला कर हत्या कर दी। बाद में मित्र उमेश यादव और सुमन वर्मा की मदद से शव कार में रखकर बिहार क्षेत्र में फेंक दिया। तीनों आरोपियों ने पूछताछ में घटना स्वीकार की है। मामले के सफल खुलासे पर लखनऊ परिक्षेत्र के आईजी ने पुलिस टीम को ₹50 हजार नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में वांछित एक आरो
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव उन्नाव। जनपद उन्नाव के थाना असोहा पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) उन्नाव
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव। अजगैन थाना पुलिस ने आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई करते ह