दहेज हत्या मामले में पति और सास गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
-
By
Admin
Published - 16 July 2026 0 views
सार्थक संवाददाता उन्नाव
अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी पति और उसकी सास को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 7 जुलाई 2026 को गंगाघाट थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद निवासी शिव कुमार की तहरीर पर उनकी पुत्री की दहेज उत्पीड़न और संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के संबंध में अजगैन थाने में मुकदमा अपराध संख्या 298/2026, भारतीय न्याय संहिता की धारा 85/80 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विवेचना के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने वांछित अभियुक्त देव नारायन (30) पुत्र मंगल तथा उसकी मां रामरती (60) पत्नी मंगल, निवासी ग्राम हिन्दू खेड़ा मजरा अजगैन, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव को गिरफ्तार कर लिया।
आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश को बाल श्रम मुक्त बनाने के लक्ष्य के तहत श्रम
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव सदर विधायक पंकज गुप्ता का जन्मदिन गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया ग
-
सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव शहर के जिला अस्पताल उमाशंकर दीक्षित के पास गुरुवार को बस, पिकअप और वैग
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सार्थक संवाददाता उन्नाव अजगैन थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई क
-
सोमेंद्र नाथ सार्थक संवाददाता उन्नावउन्नाव जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर व